पंचाग , राशिफल , 24 सितंबर 2023  रविवार

पंचाग :
सूर्योदय- 06:19 सूर्यास्त 18:22
भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष
राहुकाल – 16:30 से 18:00 तक
तिथि –  नवमी 07:10 उपरांत दशमी
नक्षत्र – पूर्वा षाढा़ 09:15 उपरांत उत्रा षाढा़
योग-  शोभन 15:10 उपरांत अतिगण्ड
करण-  कौलव
चन्द्रमा – धनु में 16:00 पर मकर में प्रवेश करेगा
विषेश- तेजा दशमी
मुस्लिम – रविउल अव्वल मास 08तारिख

राशिफल : 
मेष- मन प्रसन्न रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी।
वृषभ- परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से परेशान हो सकते हैं।

मिथुन- बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के नए अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

कर्क- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं।

सिंह- परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक कठिनाइयां आ सकती हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

कन्या- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।

तुला- भागदौड़ बढ़ेगी। अति उत्साही होने से बचें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक- स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।

धनु- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सद्भाव का माहौल रहेगा।

मकर- वाहन पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है।

मीन- खानपान के प्रति सचेत रहें। उदर विकार से पीड़ित हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।