भोपाल में कार्यकर्ता महाकुम्भ को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

तराना । भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र तराना की नगर एवं ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक भाजपा विधानसभा कार्यलय पर हुई। इस अवसर पर नाहरसिंह पंवार द्वारा कार्यकर्ताओ को बताया कि आगामी 25 सितम्बर पंडित दीनदयाल जी उपाध्यक्ष की जन्मजयंती पर भोपाल में भाजपा कार्यकतार्ओं का महाकुम्भ आयोजित होगा जिसमें प्रत्येक पंचायत से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हो ईस हेतु कार्ययोजना बनाना है एवं सभी कार्यकर्ता को अधिक से अधिक संख्या में भोपाल जम्बूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्त महाकुम्भ जिसमे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।बैठक में जिला उपाध्यक्षद्वय ईश्वरसिंह पाटीदार,वासुदेव पांडेय,विधानसभा ताराचंद गोयल,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामसिंह बडाल,पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामबाबू पाटीदार,जिलापंचायत पूर्व डॉ मदनचौहान मंडल अध्यक्षद्वय आकाश बोड़ाना,पप्पूसिंह चंद्रावत,फूलसिंह गुर्जर,अशोक पाटीदार की उपस्तिथि में आयोजित की गई।बैठक का संचालन मंडल महामंत्री नरेंद्र सोलंकी ने किया आभार मंडल अध्यक्ष अशोक पाटीदार ने माना।जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी सचिन बोड़ाना ने दी।