जहरीला पदार्थ खाकर किसान ने किया सुसाइड

उज्जैन। कर्ज और बारिश से फसल बर्बाद होने पर किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसकी रात में मौत हो गई। पुलिस ने मामला जांच में लेकर मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।
भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सुलियाखेड़ी में रहने वाले नागूलाल पिता देवीसिंह गुर्जर 32 वर्ष ने बुधवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे परिजन उपचार के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे। 8 घंटे चले उपचार के बाद रात में नागूलाल की मौत हो गई। अस्पताल से मर्ग की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद गुरूवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जानकारी सामने आई कि मृतक खेती करता था और 2 बच्चों का पिता था। उसके ऊपर  बैंक सहित बाजार का काफी कर्ज हो गया था। पिछलों दिनों हुई बारिश से फसल भी बर्बाद हो गई थी। जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है।

Author: Dainik Awantika