देवास : साइकिलिंग क्लब ने धावकों का किया सम्मान

देवास। शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के कई तरीके है। कोई सुबह उठकर पैदल चलते है, कोई योग, व्यायाम करते है। वही कोई रोज साइकिलिंग करते है कुछ रोज दौड़ते है। देवास के कुछ फिटनेस लवर्स ऐसे है जो जुनून से रोज साइकिलिंग भी करते है और दौड़ते भी है। उन्होंने इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। इसी जुनून से वह हर दिन नए नए रिकार्ड्स भी बना रहे है। एचडीओआर अर्थात हंड्रेड डे आॅफ रनिंग वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर दुनिया की सबसे बड़ी रनिंग चुनौती है। इस चौलेंज में अब तक 75 से ज्यादा देशों के लोग हिस्सा ले चुके हैं। जिनकी संख्या लाखों में है 2023 में एचडीओआर के इस 9वें संयोजन में 15000 से अधिक धावकों ने भाग लिया। प्रद्युम्न सिंह राठौड़ ने नियमित रूप से 100 दिन 1857 किमी दौड़ लगाई और दुनिया में 30वीं रैंक और मध्य प्रदेश दूसरी रैंक हासिल की। कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने 100 दिनों में नियमित रूप से 1062 किमी दौड़ लगाई और राज्य में तीसरी रैंक हासिल की। वही 248वीं विश्व रैंक अभिषेक लाठी ने भी 100 दिनों में 1000 किमी से अधिक दौड़कर 5वीं राज्य रैंक और 259वीं विश्व रैंक हासिल की। देवास शहर को वैश्विक दौड़ स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए देवास साइकिलिंग क्लब ने इन धावकों को मेडल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। साथ ही देवास में साइकिल चलाने की प्रेरणा देने वाले हेमन्त वर्मा ने हाफ सेंचुरी के 200 राइडिंग पूरी की। जिन्हें भी फिटनेस लवर्स ने सम्मनित किया।