सुबह से छाया कोहरा, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज

पड़ाना। पड़ाना सहित अंचल में एक बार फिर रविवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा है। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आसमान में भी बादल छाए हुए रहे। एक सप्ताह से ही मौसम के यही हाल है। शनिवार को जरूर मौसम साफ हुआ और सुबह से हल्की धूप निकली। लेकिन फिर से मौसम बदल गया। एक सप्ताह से घना कोहरा और आसमान में बादल छाए हुए हैं। अभी भी सर्द हवाएं चल रही है। ठंड का असर बना रहेगा। सर्दी का बढते असर के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। पूरे दिन गर्म कपड़े और अलाव ही लोगों के लिए सहारा बने हुए हैं। आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह का बना रहने की संभावना है। जनवरी माह की शुरूआत से ही कडाके की सर्दी अपना असर दिखा रही है। दिन के समय ही तापमान 23 डिग्री से घटकर 21 डिग्री पर आ गया है और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के लगभग बना हुआ है। आर्द्रता के कारण ठंडक और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं दिन के समय कुछ देर के लिए हल्की धूप निकलने से सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। पूरे दिन लोगों को गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना पड रहा है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 10 जनवरी तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा की भी संभावना बनी हुई है। 1 जनवरी से मौसम में आए इस परिवर्तन ने पूरे क्षेत्र को कंपकपा दिया। अभी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। वहीं आने वाले दिनों में सर्दी का असर और ज्यादा बढने की संभावना है। गांव में उत्तर-पूर्वी हवाओं ने डेरा जमा लिया है। इससे तापमान में गिरावट हुई है। वहीं हवाओं की गति सामान्य से तेज है।