बाढ़ से सम्बन्धित आपदा की सूचना हेतु कंट्रोल रूम में सम्पर्क करें

उज्जैन । एसडीएम  कृतिका भीमावद द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में हो रही वर्षा के चलते पुलिस कंट्रोल रूम माधव नगर के तीसरी मंजिल पर बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। बाढ़ से सम्बन्धित आपदा की सूचना हेतु कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 0734-2513512 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम में चौबीस घंटे अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रात: 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक  भूपेन्द्र सूर्यवंशी (9827527171),  श्यामलाल (9009293437), दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक  संजय गुप्ता (9993184381),  परसराम बोरासी (6260229430) और रात्रि 9 बजे से प्रात: 8 बजे तक  संदीप पंडित (9827617268) व  सत्यनारायण (9753529046) से सम्पर्क किया जा सकता है।

Author: site editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *