प्रज्ञान रोवर ने 4 मीटर का गड्ढा देखकर रास्ता बदला

बेंगलुरू। इसरो ने सोमवार को कहा कि 27 अगस्त को चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान के सामने 4 मीटर डायमीटर (चौड़ा) का क्रेटर यानी गड्ढा आ गया। ये गड्ढा रोवर की लोकेशन से 3 मीटर आगे था। ऐसे में रोवर को रास्ता बदलने का कमांड दिया गया। अब यह सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर बढ़ रहा है। इससे पहले भी प्रज्ञान करीब 100 मिमी गहरे एक छोटे क्रेटर से गुजरा था। चंद्रमा पर रोवर के आॅपरेशन सेमी-आॅटोनॉमस है। इसे चलाने के लिए ग्राउंड स्टेशनों से कमांड दिए जाते हैं।