चीन ने अरुणाचल प्रदेश-अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताया

नई दिल्ली। चीन ने सोमवार (28 अगस्त) को अपना आॅफिशियल मैप जारी किया है। इसमें भारत के अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चीन, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को अपने क्षेत्र में दिखाया है। चीन के सरकारी न्यूज पेपर ने एक्स (जो पहले ट्विटर था) पर दोपहर 3:47 बजे नया मैप पोस्ट किया। प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय की ओर से होस्ट की जाने वाली स्टैंडर्ड मैप सर्विस की वेबसाइट पर भी नया मैप लॉन्च किया गया है। यह मैप चीन और दुनिया के विभिन्न देशों की सीमाओं की ड्रॉइंग पद्धति के आधार पर तैयार किया गया है।