नीमच कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं और नागरिकों केसाथ चंद्रयान की लॉचिंग प्रसारण देखा

नीमच । मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण प्रदेश के साथ ही नीमच जिले के विभिन्न विद्यालयों में दिखाया गया। चंद्रयान के लॉन्च होते ही भारत माता की जय और इसरो जिंदाबाद के नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कलेक्टर दिनेश जैन जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद विधायक प्रतिनिधि निलेश पाटीदार जिला शिक्षा अधिकारी सी के शर्मा एवं जिलाधिकारी शिक्षक गणों बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने शासकीय बालिका उत्कृष्ट छात्रावास नीमच में मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण देखा। चंद्रयान मिशन की सफल लॉन्चिंग के सीधा प्रसारण समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों और इसरो के वैज्ञानिक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसरो जल्दी ही आदित्य मिशन लॉन्च करने जा रहा है साइंस एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में क्षेत्र में दुनिया में भारत और इसरो ने अपनी अलग ही पहचान कायम की है।कलेक्टर ने चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर देशवासियों और जिले वासियों को बहुत-बहुत बधाई दी कलेक्टर ने कहा कि इस क्षण का साक्षी होकर हम सभी दौरान गोरांवित महसूस कर रहे हैं।