मंदसौर :10 सितंबर को विशाल ब्राह्मण समागम का आयोजन

मंदसौर ।  राष्ट्रीय परशुराम सेना की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा आगामी 10 सितंबर रविवार को विशाल ब्राह्मण समागम का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण मंदसौर में किया जा रहा है। जिसको लेकर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने स्थल निरीक्षण किया। मंडी प्रांगण में लहसुन मंडी के शेड के बीच खुले प्रांगण में यह वृहद आयोजन किया जाएगा। इस विशाल ब्राह्मण समागम में देश भर से लगभग एक लाख ब्राह्मण महानुभावों के एकत्र होने की संभावना है। तदनुसार व्यापक तैयारियां की जा रही है कृषि उपज मंडी प्रांगण आयोजन स्थल के निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि ब्राह्मण समागम में सम्मिलित होने वाले महानुभावों को सुविधापूर्ण व्यवस्था मिल सके। इस आयोजन में देश भर के 50 से भी अधिक साधु संत सम्मिलित होंगे इस दृष्टि से मंच की ऊंचाई और आकार निर्धारित किया गया। आयोजन स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट लगाने की व्यवस्था की जाएगी साथ ही आसपास के शेड के नीचे भी बैठक व्यवस्था की जा सकेगी। स्थल अवलोकन के समय सकल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. दिलीप शर्मा, परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं. जितेंद्र व्यास, कथाकार पं.दशरथ भाई शर्मा उपस्थित थे।