पिंगला नदी पर 151 फीट लंबी उड़ाई चुनरी

जावरा । अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले पिंगला उत्सव के तहत रिंगनोद में पहले चुनरी यात्रा निकाली गई फिर पिंगलेश्वर महादेव का जलाभिषेक एवं आरती कर 151 फीट चुनरी पिंगला नदी पर उड़ाई गई । संस्था प्रमुख अभय कोठारी ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष पिंगला नदी पर पिंगला मैया को चुनरी उड़ाई जाती है ।इसी के तहत 151 फीट लंबी चुनरी यात्रा नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर ढोल धमाकों के साथ पहले ग्राम में भ्रमण किया फिर आरती कर पिंगला नदी पर चुनरी उड़ाई गई। उक्त यात्रा समारोह मैं संस्था प्रमुख कोठारी रिंगनोद सरपंच यूसुफ पठान ,यात्रा संयोजक धीरेंद्र श्रीमाल, अर्पित त्रिवेदी ,रमेश मनोहरा, वीरेंद्र सिंह चौहान,मनोहर सिंह चौहान ,जगदीश उपमन्यु महेश शर्मा, विनोद चौरसिया ,शैलेंद्र जोशी, शक्ति सिंह श्रीमाल ,शिवराज सिंह तोमर ,दिलीप दसेडा , कमलेश जायसवाल ,नवनीत श्रीमाल,मुकेश धनगर ,जगदीश माली, दिनेश प्रजापत ,महेश सोनी आदि बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी। धीरेंद्र श्रीमाल ने अंत में आभार व्यक्त किया।