समस्त अधिकारी, कर्मचारिय सम्पत्तिकर जमा कराये: आयुक्त

उज्जैन।  निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह ने निर्देशित किया है कि नगर निगम के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों से वित्तीय वर्ष 2023-24 का सम्पत्तिकर जमा कराया जाए। इसी क्रम में अपर आयुक्त  आदित्य नागर द्वारा समस्त विभाग प्रमुखों को पत्र जारी किया गया है। जिसमें अधीनस्थ कर्मचारियों के उनके निवास स्थान एवं स्वामित्व की अन्य सम्पत्तियों का सम्पत्तिकर जमा कराया जाकर लेखा शाखा में सम्पत्तिकर जमा की रसीद प्रस्तुत करने का उल्लेख किया गया है।
अपर आयुक्त  आदित्य नागर ने बताया कि नगर पालिक निगम, उज्जैन द्वारा आयवर्द्धन एवं वसूली में गति लाई जाने के उद्देश्य से समय-समय पर प्रचार-प्रसार कर बकायादारों को बिल, डिमाण्ड वारंट आदि सूचना पत्र प्रेषित कर आदि विभिन्न माध्यमों से प्रयास किये जाते रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में वसूली में प्रगति लाये जाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम, उज्जैन के समस्त अधिकारीयों, कर्मचारियों से सम्पत्तिकर जमा कराया जाना है।