प्रियंका गाँधी,कमलनाथ पर केस को लेकर भड़की कांग्रेस, मप्र सरकार की निकाली अर्थी

 

कांग्रेस बोली- भाजपाकी चाटूकारिता कर रही है क्राइम ब्रांच

भोपाल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और जयराम रमेश के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। राजधानी भोपाल में मध्यप्रदेश सरकार की अर्थी निकाली गई और कांग्रेस नेता तख्तियां लेकर चले। इनमें लिखा था- 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार की अर्थी।
पीसीसी में कांग्रेस विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। यहां आरिफ मसूद पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, केके मिश्रा समेत कई अन्य नेता मौजूद रहें। केके मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश का क्राइम ब्रांच भाजपा के नेताओं की चाटूकारिता कर रहा है। वे अपने दायरे में काम करें। नहीं तो 4 महीने बाद उनकी वर्दी भी छीनी जा सकती है।
भोपाल की सड़कों पर कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि हमें जेल भेजो हम इसके लिए तैयार हैं। हम लोग सच बोलेंगे। अगर एफआईआर करना है तो करो। अगर किसी ने पत्र लिखा है तो हाईकोर्ट इसकी जांच करेगा। एफआईआर दर्ज करने में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई।

भाजपा के लोग बोलने पर आपत्ति लगा रहे

केके मिश्रा ने कहा, क्राइम ब्रांच भाजपा का संगठन बनकर काम कर रही है। ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा। हमारे नेता प्रियंका गांधी, कमलनाथ, जय राम रमेश, अरुण यादव पर 41 जिलों में एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा के लोग बोलने पर ही आपत्ति लगा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि , व्यापम घोटाला, डंपर घोटाला, कृषि विस्तार अधिकारी घोटाला, पटवारी घोटाला नहीं हुआ है। फिर ये घोटाले हुए कैसे हैं और किसने किया है।

Author: Dainik Awantika