देवी अहिल्याबाई के पुण्य स्मरण पर आज से सांस्कृतिक महोत्सव

इंदौर ।  इंदौर अब पुण्यश्लोका मां अहिल्याबाई होलकर के 228वें पुण्य स्मरण पर महोत्सव की तैयारी में जुट गया है। इस अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी शहर में कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। महोत्सव के तहत सांस्कृतिक, साहित्यिक और धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला 11 अगस्त से आरंभ होगा, जो 13 सितंबर तक जारी रहेगा। अहिल्या उत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक डागा, प्रतियोगिता प्रमुख सुधीर देडगे, ज्योति तोमर, मालासिंह ठाकुर व सचिव सरयू वाघमारे ने बताया कि अहिल्याबाई होलकर के 228वें पुण्य स्मरण पर महोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
11 अगस्त को सुबह 11 बजे विद्यालयीन शिक्षकों के लिए वक्तृत्व स्पर्धा होगी। यह स्पर्धा जैन दिवाकर महाविद्यालय में होगी। इसके मुख्य अतिथि अर्थशास्त्री जयंतीलाल भंडारी होंगे। इसका विषय ह्यआनलाइन शिक्षा व पारंपरिक शिक्षा में समन्वयह्ण होगा। 13 अगस्त को चित्रकला एवं ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता आरके डागा माहेश्वरी अकादमी में होगी। 22 अगस्त को देशभक्ति समूह गीत प्रतियोगिता महाराजा यशवंतराव स्कूल उषा नगर एक्सटेंशन, 24 अगस्त को वाद-विवाद प्रतियोगिता इल्वा हायर सेकंडरी स्कूल में होगी। इस स्पर्धा का विषय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मानव विकास के लिए वरदान है, होगा। 26 अगस्त को संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता हंसदास मठ में होगी।

बच्चे सुनाएंगे वीरों की कहानी

27 अगस्त को ह्यवीरों की कहानी बच्चों की जुबानीह्ण विजय नगर स्थित महेश दृष्टिहीन संस्था व बरली ग्रामीण महिला संस्था में होगी। खुली भजन प्रतियोगिता 31 अगस्त व 1 सितंबर को होगी। 4 सितंबर को लोकनृत्य समूह प्रतियोगिता वैष्णव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होगी। अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता 8 और 9 सितंबर को होगी। अहिल्या स्मृति मुख्य पुण्य स्मरण समारोह 13 सितंबर को होगा। इसके संयोजक शंकर लालवानी होंगे। आयोजन के मीडिया प्रभारी रामस्वरूप मूंदड़ा व नितिन तापड़िया ने बताया कि इस दिन सुबह 8 बजे राजवाड़ा पर अहिल्या प्रतिमा पूजन होगा। सुबह 9.30 बजे इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक होगा। मुख्य समारोह दोपहर 3 बजे गांधी हाल में होगा। शाम 5.30 बजे परंपरागत पालकी यात्रा व शोभायात्रा गांधी हाल से निकाली जाएगी।