रोजड़ो (नीलगाय) की समस्या से निजात दिलाने में सरकार नाकाम – सिसोदिया नीलगाये (रोजड़े ) रौंद रही है फसले,वनमण्डलाधिकारी से मिले कांग्रेस नेतागण

पिपलियामंडी ।  क्षेत्र में नीलगाय(रोजड़ों) से किसान काफी दु:खी एवं कई राहगीर भी कही गम्भीर घायल तो कही घायल होकर काल के ग्रास में भी समा गए है। गुरुवार को कांग्रेसनेता परशुराम सिसौदिया के नेतृत्व में मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा,धुँधड़का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार, युवक कांग्रेस अध्यक्ष रामलक्ष्मण धाकड़, विजय जैन, शान्तिलाल प्रजापत, कन्हैया लाल गुर्जर,सरफराज खान,अनिल मुलासिया आदि ने वनमंडल अधिकारी संजय रायखेरे से चर्चा कर एक ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में नीलगायो (रोजड़ों) का आतंक काफी बढ़ गया है यह बड़ी संख्या में यह झुंड के झुंड लहलहाती फसलो को रौंद रहे है किसान इनसे फसलो को बचाने के लिए नित नए प्रयोग कर रहा है,खेतो के चारो तरफ जाली भी लगा रहा है इसमे भी काफी राशि खर्च कर रहा है, साथ ही रतजगा भी करके फसलो को इनके आतंक से बचाने की जदोजहद कर रहा है।
भाजपा की शिवराज सरकार इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्ययोजना नही बना पाई है। कमलनाथ जी की सरकार ने किसान हित में खेत के चारो तरफ तारफेस्निग् का खर्चा सरकार द्वारा वहन करने की घोषणा करी थी लेकिन शिवराज सरकार उस फैसले को भी लागू नही कर सकी।नीलगाय यो की टक्कर से आए दिन वाहन चालक भी घायल व गम्भीर घायल होरहे है तथा कई लोग काल के ग्रास में समा गए है और कई लोग अस्पतालों में जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे है।