कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नंदकिशोर वर्मा का स्वागत

मक्सी ।  शिल्पी बोर्ड मध्यप्रदेश एवं प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रदेश अध्यक्ष राज्य कृषि कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त भाजपा के नंदकिशोर वर्मा के प्रथम नगर आगमन पर सर्व सेन समाज ने मक्सी रेस्ट हाउस पर भव्य स्वागत सत्कार किया। वर्मा प्रधानमंत्री जन कल्याण योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के दौरे पर निकले है उसी के अंतर्गत आज मक्सी नगर आगमन पर सर्व सेन समाज ने उनका पुष्पमाला, साफा, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर सर्व सेन समाज के सुरेश वर्मा, जीवन वर्मा, सुभाष वर्मा, दीपक वर्मा, अरविंद वर्मा मौजूद रहे।