26 घरों में एक साथ गूंजे मंत्रो के स्वर

रतलाम। रविवार को रतलाम नगर के शक्ति नगर क्षेत्र के 26 घरों में एक साथ यज्ञाहुति मंत्रो के उच्चारण का गूँजन हुआ। श्रावण माह के रविवार को शक्ति नगर क्षेत्र के घरों में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 26 घरों में गायत्री यज्ञ सम्पन्न करवाए गए। गायत्री परिवार के यज्ञाचार्य एवं उपाचार्य ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया। उल्लेखनीय है कि गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष 2026 की पूर्व तैयारियों एवं आध्यात्मिक वातावरण निर्माण के सदुद्देश्य से देशभर की विभिन्न शाखाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में रतलाम शाखा द्वारा भी निरंतर एवं निर्बाध रविवारीय गृहे गृहे गायत्री यज्ञ श्रृंखला चलाई जा रही है।
जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती गिरने से घायल