विधानसभा स्तरीय किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आज

सुसनेर। विधानसभा चुनाव की आहट के बीच राजनैतिक पार्टियों के नेतागण अपनी अपनी तैयारी में जुट गई है। इसी कडी में म.प्र. कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधी भूपेन्द्र सिंह चौहान द्वारा आज 4 जून को दोपहर 1 बजे मिडिल स्कूल ग्राऊड में विधानसभा स्तरीय किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोज किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर चल रही तैयारियों के बीच गुरूवार की देर शाम को विजय जी पांडे के फार्म हाऊस पर कांग्रेस नेताओं के द्ववारा प्रेस कान्फेंस कर इस कार्यक्रम की रूपरेखा व उद्वेश्यों के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम के आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस जमीन स्तर पर तैयारी में जुटी हुई है। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी भष्टाचार,आम जनता मंहगाई से परेशान,विकास कार्यो को कागजों बताया जा रहा है। सिलेंडर के दामों सहित अन्य मुददों को लेकर कांग्रेस पार्टी चुनावी मैदान में उतरेगी।
आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकतार्ओं को कांग्रेस की रीति निति से अवगत करवाना तथा कांग्रेस नेताओं से सीधा संवाद करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ म.प्र. 8 से अधिक विधायक शामील होगें। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर मंडलम,संगठन एवं ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से बूथ स्तर पर तैयारी की जा रही है। सभी नेता एवं कार्यकर्ता इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटे है हमारा प्रयास है कि सभी वर्गो के लोग इस कार्यक्रम में शामील हो।
इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा सरकार की देश विरोधी नीति से बूथ लेबल के कार्यकतार्ओं को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवगत करवाऐंगें। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता के विभिन्न मुददों को उठाया जाएगा। वर्तमान में भष्टाचार चरम सीमा पर है। इन मुददों को इस कार्यक्रम के माध्यम से अवगत करवाया जाएगा। पत्रकारवार्ता के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुसनेर सरदार सिंह खेंजडी, कैलाश पटेल सोयतकलॉ,कमल यादव नलखेंडा,ब्लॉक शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशिक हुसैन बोहरा आदि मौजूद थें।