April 27, 2024

उज्जैन। महाकाल लोक में अब नंदीद्वार का एक कलश टूटकर गिर गया। यह घटना गुरुवार को हुई। इसमें लोग घायल होने से बाल-बाल बच गए।
इससे पहले रविवार को आई आंधी में सप्त ऋषियों की 7 में से 6 मूर्तियां टूटकर नीचे गिर गई थी। जिसे लेकर अभी देश-प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप तक लग रहे थे तो मामले की जांच अलग शुरू हो गई है। ऐसे में गुरुवार को दोपहर में एक ओर घटना में नंदीद्वार पर लगा पत्थर का कलाश अचानक से नीचे गिर गया। घटना के कुछ समय पहले वहां लोग थे। यदि वे नहीं हटते तो घायल हो जाते।