April 16, 2024

उज्जैन। छत के रास्ते बुधवार-गुरुवार रात सूने मकान में पहुंचे बदमाशों ने लाखों के आभूषण चोरी कर लिये। सुबह आसपास के लोगों ने छत पर साड़ी बंधी देखकर मकान में रहने वाले स्टेशन प्रबंधक को जानकारी दी। पुलिस मामला दर्जकर चोरी करने वालों का सुराग तलाश रही है।
इंदौररोड महावीर बाग मकान न बर 273 प्रफुल्ल पिता अवधकिशोरे झा 51 वर्ष का है। वह बागरोंद में स्टेशन प्रबंधक है। कुछ दिनों से उनका परिवार बिहार गया हुआ है। वह अकेले थे। बुधवार रात ड्यूटी होने पर बागरोंद चले गये थे। मकान पर ताला लगा हुआ था। सुबह आसपास में रहने वालों ने उनके मकान की छत पर साड़ी बंधी देखी। शंका होने पर प्रफुल्ला झा को कॉल किया। वह घर पहुंचे और दरवाजा खोला, अलमारियां खुली थी और सामान बिखरा पड़ा था। छत का दरवाजा टूटा था। घर में चोरी की सूचना नानाखेड़ा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच के लिये पहुंची, इस दौरान सामने आया कि चोरों ने सोने झुमकी, टॉप्स, डायमंड के आभूषण, 5 हजार रुपए नगद और अन्य समाान चोरी होने की जानकारी सामने आई। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि समीप मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। संभवत बदमाश इसी रास्ते से उनकी छत पर आये है। टीआई ओपी अहिर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का पता लगाया जा रहा है।