April 27, 2024

 

परिणीति ने सगाई के बाद तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं

ब्रह्मास्त्र मुंबई

आंखों में आंखें और बांहों में बांहें डालकर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आखिरकार इजहार ए इश्क कर ही दिया है। शनिवार को दोनों की सगाई दिल्ली में तय मुहूर्त पर हुई जिसके बाद परिणीति ने एक से बढ़कर एक तस्वीर शेयर की जिनसे फैंस नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपने इस खास दिन के लिए लुक भी बेहद खास चुना। हैवी या ज्यादा ताम झाम से दूर एक्ट्रेस ने ऐसा लुक चुना जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। आइवरी कलर के लाइट वेट आउटफिट में परिणीति की खूबसूरती खिलकर बाहर आई। इस डिजाइनर आउटफिट के साथ परिणीति ने मिनिमम ज्वैलरी लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। मांग टीका, कानों में ईयरिंग और अंगूठियां पहने परिणीति के सिंपल लुक ने दिल जीत लिया।

सादगी से भरे अंदाज से जीता दिल
वहीं राघव चड्ढा ने आॅफ व्हाइट ट्रेडिशनल लुक को चुना जो उनकी पर्सनेलिटी को सूट कर रहा था। वहीं जैसे ही परिणीति ने फोटो शेयर की तो आम तो आम बल्कि सेलेब्रिटी ने भी परिणीति और राघव को खूब मुबारकबाद दी। लोग उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

अक्टूबर में हो सकती है शादी
वहीं अब खबर है कि दोनों की शादी अक्टूबर में हो सकती है। सगाई की तरह ही ये शादी भी हाई प्रोफाइल और स्टार स्टडेड होने वाली है। फिलहाल दोनों ने अपने रिश्ते को एक नाम जरूर दे दिया है जिससे दोनों ही परिवारों में खुशी का माहौल है।

कपूरथला हाउस में हुआ कार्यक्रम
दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। वहीं सगाई के सभी फंक्शंस से निपटने के बाद मीडिया से भी दोनों इंट्रेक्ट हुए। इस दौरान परिणीति के लुक पर सभी की निगाहें थम गईं। पीच कलर के हैवी प्लाजो सूट में परिणीति खूब जच रही थीं। इस दौरान वो शरमाती दिखीं तो खुलकर राघव के प्रति उन्होंने अपना प्यार भी जताया।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने परिणीति-राघव को दी सगाई की बधाई
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा ने 13 मई की शाम सगाई कर ली। करीब 9 बजे परिणीति और राघव ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कीं। फोटोज सामने आते ही सेलेब्स समेत नेता नगरी से जुड़ी हस्तियां कपल को नई जिंदगी की शुरूआत के लिए बधाइयां दे रही हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़े ही खास अंदाज में कपल को सगाई की बधाइयां दी।