March 29, 2024

उज्जैन। 3-4 मई की रात देवासरोड पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष से विवाद होने चाकू मारने वाले पूर्व भाजयुमो नेता को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे धारा न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है।
माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि 3-4 मई की रात डिवाइनवेली के सामने गाड़ी खड़ी करने की बात पर आजादनगर में रहने वाले उमेश पिता लल्लू सेंगर पर चाकू से शानू टांक ने वार कर दिया था। मामले में धारा 324, 323, 294, 506 का प्रकरण दर्ज किया गया था। शुक्रवार को चाकू मारने वाले आरोपित को धारा 151 में गिरफ्तार किया गया और न्यायालय पेश किया। जहां से केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ भेजा गया है। गौरतलब हो कि घायल उमेश सेंगर भाजपा नगर उपाध्यक्ष है और आरोपित शानू टांक पूर्व भाजयुमो नेता है। घटना वाले दिन उमेश सेंगर दोस्त आशीष और राजीव के साथ इंदौर से लौटा था और डिवाइन वेली के यहां खड़ा था, उसी दौरान शानू टांक कार से आया और अपनी कार खड़ी करने की बात कहने लगा। आशीष और राजीव समझाने पहुंचे तो शानू टांक ने विवाद शुरू कर दिया। यह देख उमेश सेंगर बीच-बचाव करने पहुंचा था, जिसे पर शानू ने चाकू से हमला कर दिया था। शानू टांक का आरोप था कि उमेश सेंगर अपनी कार में शराब पी रहा था, उससे गाड़ी हटाने को कहा तो विवाद करते हुए पथराव कर दिया था। जिसमें उसे भी चोंट आई थी। पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की है।