आर्य ने राज्यपाल गेहलोत व पूर्व मंत्री पारस जैन से भेंट की

महिदपुर। जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य व श्याम सिंह चौहान ने वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सारड़ा तथा अन्य साथियों के साथ नगर आगमन पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत एवं जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रम में निजी रूप से सम्मिलित होने पधारे उज्जैन उत्तर के विधायक, पूर्व केबिनेट मंत्री पारस जैन से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत करते हुए विधानसभा क्षेत्र में जारी विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया।

Author: Dainik Awantika