April 26, 2024

उज्जैन। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदला हुआ है। रविवार को तापमान में 2 डिग्री की तेजी आई, लेकिन सुबह से 8 किमी. की रफ्तार से हवा चलती रही। गर्मी से राहत थी और आसमान में बादल छाए हुए थे। इसी बीच शाम ढलते ही हवा की रफ्तार 15 किमी. प्रतिघंटे की हो गई। धुल का गुब्बार उठने लगा और प्रतिष्ठानों के बाहर लगे बैनर-पोस्टर उड़ गये। जीवाजीराव वेधशाल अधीक्षक के अनुसार मौसम में बदलाव के बीच सुबह की आर्द्रता 63 और शाम की 16 प्रतिशत दर्ज की गइ्र है। मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने की संभावना है।