April 27, 2024

 नेपानगर। थाने से आरोपियो को छुड़ाकर ले जाने वाले प्रकरण में पुलिस ने 60 हज़ार के ईनामी बदमाश सुडिया समेत 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार। प्रकरण में अब तक कुल 17 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ़्तारी।

पुलिस टीम ने विगत दिनों नेपानगर थाने से आरोपियों को छुड़ाकर ले जाने वाले प्रकरण में…..

60 हज़ार के ईनामी बदमाश सुडिया छगन बारेला समेत 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 7 की रात्रि में सीवल बाकडी आदि स्थानों के अतिक्रमणकारी बदमाश थाना नेपानगर से आरोपी हेमा मेघवाल सहित तीन लोगों को छुड़ाकर ले गए थे। आरोपियों के विरूद्ध थाना नेपानगर पर अपराध क्रमांक 148/23 धारा 307,147,148,149,365,353,336,333,332,326,323,224,225,34 आईपीसी तथा धारा 3/4 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार दबिश देकर प्रकरण में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आज 07 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण
(1) सुडिया पिता छगन बारेला, उम्र 35 (2) अशोक पिता गंदास बारेला, उम्र 19 वर्ष (3) अजय पिता भमन बारेला, उम्र 22 वर्ष (4) भायसिंग पिता भीमसिंग बारेला उम्र 21 वर्ष (5) सूरज पिता दूरसिंग बारेला, उम्र 21 वर्ष (6)करण पिता राम सिंह भिलाला, उम्र 25 वर्ष (7) अर्जुन पिता रामसिंग भिलाला, उम्र 22 वर्ष सभी निवासी राठियावाड़ी सीवल को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अब तक कुल 17 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है।