PM की रैली में ब्लास्ट, स्पीच के पहले फेंका स्मोक बम

हमलावर ने फेंका स्मोक बम,लोग भागते नजर आए…

जापान। जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा पर जानलेवा हमले की खबरें हैं। बताया गया है कि वाकायामा शहर में भाषण के दौरान उन पर एक व्यक्ति ने पाइप बम फेंक दिया था। हालांकि, जब तक यह बम फटता, पीएम किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया गया है कि जहां किशिदा का भाषण होना था, वहां से उन्हें निकाले जाने के बाद ही बड़ा धमाका सुना गया।

दो गोलियां लगने के फौरन बाद आबे गिर पड़े, घटना का एक वीडियो वायरल …..

PM किशिदा वाकायामा शहर में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है।

संदिग्ध गिरफ्तार…

इससे पहले 8 जुलाई 2022 को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की रैली में स्पीच के दौरान गोली मारकर हत्या की गई थी। वे आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। 42 साल के हमलावर ने पीछे से फायरिंग की थी। दो गोलियां लगने के फौरन बाद आबे गिर पड़े थे। उन्हें हेलिकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया था। 6 घंटे तक मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इलाज के दौरान आबे को दिल का दौरा भी पड़ा था।

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा 19 मार्च को 2 दिन के भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे थे। यहां उन्होंने राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हैदराबाद हाउस में किशिदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने PM किशिदा को चंदन से बनी बुद्ध की प्रतिमा गिफ्ट में दी। बुद्ध जयंती पार्क में लस्सी बनाई और गोलगप्पे भी खाए थे।