राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

तराना। देश की सरकार बेहरी,गूंगी अन्धी हो गई है।प्रदेश ओर देश की स्तिथि खराब हो रही है।सड़क से लेकर संसद तक कोई सुनने वाला नही है।किसान मजदूर, देश की जनता का मेहनत का पैसा जब ललित मोदी,नीरव मोदी,विजय माल्या जैसे लोग लूट कर विदेश भाग जाते है।इस पर राहुल गांधी में उन्हें चोर बोला तो क्या गलत किया।भाजपा राहुल गाँधी को दबाने का कार्य कर रही है। यह बात शनिवार को विधायक महेश परमार ने कही। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं समस्त कांग्रेस संगठनों के तत्वावधान में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।
थाना परिसर में विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन भी किया गया। यहां पर विधायक महेश परमार ने भी संबोधित किया।विधायक ने कहा कि देश का एक-एक कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार है। कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी है।अब यह किसान,युवाओं के लिए एवं लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।वहीं भाजपा की सरकार में भाजपा नेता दलाली का काम कर रहे हैं। कर्मचारियों पर दबाव बनाते हैं। आज हमारे भैया का कार्यक्रम है यह कह कर चंदा उगाही का काम करते हैं।आम जनता के साथ साथ कर्मचारी अधिकारी भी भाजपा के नेताओं से परेशान हैं। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजराज सिंह,पूर्व ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र कांनडी, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष निमिष जिंदल, जनपद सदस्य कप्तान सिंह, पार्षद पवन बारोट, महेश रावल, संजय रावल,तेजकरण दांगी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वहीं इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
महिदपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सयुक्त नेतृत्व में स्थानीय अम्बेडकर चौक पर बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस नेताओं और कार्यकतार्ओं ने धरना प्रदर्शन कर राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने को लेकर धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रणछोड त्रिवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अडानी मामले पर राहुल गांधीजी द्वारा उठाए जाने पर मोदी सरकार ने सांसद सदस्यता समाप्त करने का जो षड़यंत्र किया गया है यह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस मामले पर चुप रहने वाला नही है। इस मामले को लेकर हमें जेल जाना पड़े या आमरण अनशन करना पड़े हर कांग्रेस का कार्यकर्ता हर कुबार्नी देने को तैयार है। हम सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेंगे। धरने को जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अरुण बुरड़, जिला उपाध्यक्ष अनिल आंचलिया, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रमसिंह सिसोदिया, ब्लॉक अध्यक्ष भरत शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गजराजसिंह पँवार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बैग, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल कुमावत, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, जिला अजा मोर्च के अध्यक्ष कैलाश बगाना, हेमंत जोशी, पंकज जाट, अशोक पाठक, पियूष सकलेचा, जुगल पांचाल, सोनू जाट विजय रावल ने भी नहीं सम्बोधित किया। “धरने में कांग्रेस कार्यकतार्ओं के हाथों में राहुल गांधी के फोटो वाले फ्लेक्स थे जिनपर लिखा था -डरो मत ” डरो मत”।
कार्यक्रम में कार्यकतार्ओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। राहुल गांधी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं’ ‘ भाजपा सरकार मुदार्बाद भाजपा सरकार मुदार्बाद’ के नारे लगाए गए। इसके बाद धरने मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए रघुपति राघव राजा राम सद्बुद्धि दे भगवान रघुपति राघव राजा राम मोदी सरकार को सद्बुद्धि दे भजन गाए गए।
कार्यक्रम का संचालन महिदपुर रोड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत शर्मा ने किया। कार्यक्रम के बाद आभार महिदपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजराज सिंह पवार ने माना।

Author: Dainik Awantika