April 25, 2024

इंदौर में संस्था पुरुषार्थ द्वारा सामाजिक एकात्मता का संदेश देते हुए रविवार को पुरुषार्थ भगवा यात्रा निकाली गई। सामाजिक एकात्मता का संदेश देते हुए संस्था पुरुषार्थ ने शहर में भव्य भगवा यात्रा निकाली गई। स्टार चौराहा से शुरु होकर यात्रा खजराना मंदिर, बंगाली चौराहा, वर्ल्ड कप चौराहा, मूसाखेड़ी चौराहा, शिवाजी प्रतिमा चौराहा पहुंची। इसके बाद गीता भवन, पलासिया, एलआईजी से पाटनीपुरा, मालवा मिल चौराहा से गांधी प्रतिमा रीगल होते हुए राजवाड़ा स्थित मां अहिल्या बाई होलकर प्रतिमा पर समाप्त हुई। यात्रा में हजारों की संख्या में दो और चार पहिया वाहन पर सवार लोग शामिल हुए। स्टार चौराहे से शुरू हुई ये यात्रा शहर के कई इलाकों से गुजरी और राजवाड़ा पर इसका समापन हुआ। यात्रा में 21 रथों पर संत समाज तथा विभिन्न मत, पंथ, संप्रदाय के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

इस दौरान यात्रा का विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा का अग्रवाल समाज, जैन समाज, कुमावत समाज, वाल्मीकि समाज, अहिरवार समाज सहित कई समाज सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठन ने स्वागत किया। यात्रा में कई राजनेता भी शामिल हुए। पूरा शहर भगवामय नज़र आया।