April 24, 2024

इंदौर। आज ‘वर्ल्ड ओबेसिटी डे’ यानि मोटापा दिवस है। पूरे विश्व में एक बिलियन से ज्यादा लोग ओबेसिटी से पीड़ित हैं। स्थिति यह है कि हर 7 में से एक व्यक्ति मोटापे से ग्रस्त है। इंदौर के लोग भी इससे अछूते नहीं हैं। वे भी तेजी से मोटापे के शिकार हो रहे हैं। डॉक्टरों का मानना है कि इस बढ़ती चिंताजनक बीमारी को लेकर अब कारण सिर्फ जेनेटिक नही हैं बल्कि खास कारण लोगों की गलत लाइफ स्टाइल है। मशीनरी युग ने उनकी जिंदगी आरामदेह बना दी है जिससे मोटापे के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि लोगों की नजर में ओबेसिटी बीमारी यानी सिर्फ मोटापा है जबकि ऐसा नहीं है। यह बीमारी एक बार शरीर में प्रवेश कर गई तो इससे जुड़ी कई बीमारियां उन्हें घेर रही हैं। यही स्थिति रही तो 2030 तक 4 में से एक व्यक्ति ओबेसिटी का शिकार होगा। अमेरिका में कोरोना के बाद 60% बच्चे ओबिसिटी की गिरफ्त में है।