वामपंथी कुपढ़ और संघ वाले अनपढ़, उज्जैन में कवि कुमार विश्वास ने सुनाई बवाल मचाने वाली राम कथा

 

उज्जैन। यहां विक्रमोत्सव के दौरान बीती रात प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने अपनी कथा अपने अपने राम के दौरान विवादित बात कह दी। कुमार ने कहा कि देश में वामपंथी कुपढ़ हैं और संघ वाले अनपढ़। कोठी रोड स्थित कालिदास अकादमी उज्जैन में कुमार विश्वास के यह शब्द बवाल खड़ा करने वाले हैं।
कुमार विश्वास ने कहा कि एक बच्चे ने मोबाइल ऑन कर दिया। वो बच्चा हमारे साथ काम करता है और वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में है। मुझसे बोला कि भैया बजट आ रहा है। कैसा आना चाहिए? मैंने कहा – तुमने तो राम राज्य की सरकार बनाई है। इसलिए, रामराज्य जैसा बजट आना चाहिए, तो उसने कहा कि राम राज्य में कहां बजट होता था? मैंने कहा कि समस्या तुम्हारी यही है। के वामपंथी तो कुपढ हैं और तुम अनपढ़ हो। इस देश में दो ही लोगों का झगड़ा है। एक वामपंथी जो कुपढ़ हैं, उन्होंने पढ़ा तो सब है, लेकिन गलत पढ़ा है।
एक यह वाले हैं। इन्होंने पढ़ा ही नहीं है। वह बोलते हैं- हमारे वेदों में…देखे नहीं है कैसे हैं। लभाई पढ़ भी लो। बोले – रामराज में काहे का बजट? चित्रकूट में भगवान राम ने भरत को रात में बैठाकर समझाया कि कैसे राज्य चलाना है। विशेष रूप से जो बहुत पुरानी राम कथाओं में है। महर्षि वाल्मीकि की रामायण के बाद अध्यात्म रामायण में बहुत अच्छा उल्लेख है।