April 25, 2024

इंदौर। बायपास पर ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बेस्ट प्राइज व फीनिक्स सीटाडेल मॉल के पास यह घटना हुई। बताया जाता है कि ट्रक में केमिकल भरा हुआ था।
आग लगने के बाद देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जलने लगा। इसके बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। घटना के बाद हाईवे के ट्रैफिक को सुरक्षा के लिहाज से रोका गया। आग की घटना के बाद मौके पर अग्निशमन दल और पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे।