March 28, 2024

बड़नगर। विद्यार्थियों का फेयरवेल एक ऐसा आयोजन होता है, जिसमें विद्यार्थी आगे की अपनी दिशा को तय करते हुए विद्यालयीन जीवन को सबके समक्ष साझा करता है। इस आयोजन के माध्यम से ही विद्यार्थी संस्था के प्रति अपने मन के भाव प्रकट कर सकता है। साथ ही छात्र जीवन की स्वर्णिम यादों को कभी न भूलते हुए संस्था के प्रति अपने कर्तव्य एवं अपने स्कूली जीवन के महत्त्व को समझता है। दीक्षांत समारोह अध्ययन का समापन नही अपितु नए क्षेत्र में प्रवेश का शुभारंभ है। इसी के साथ विद्यार्थी हौंसलो के साथ अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करता है।
उक्त उद्गार जेजीआई ग्रुप बंगलुरू द्वारा संचालित जैन पब्लिक स्कूल बड़नगर (ढोलाना) में कक्षा 12वीं के फेयरवेल के दौरान संस्था निदेशक अंकित वोहरा द्वारा व्यक्त किए गए। आयोजन में सर्वप्रथम सीनियर्स को वेलकम गिफ्ट दिया गया। पश्चात सभी छात्रो द्वारा मॉ सरस्वती द्वारा पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर 11वीं के छात्रों द्वारा अपने
सीनियर्स के लिए मनोरंजक गेम्स, गीत संगीत की सुमधुर प्रस्तुति के साथ टाइटिल एवं सांस्कृतिक आयोजन का भी सुंदर आयोजन किया गया। फेयरवेल में सीनियर्स द्वारा रेंप वॉक करते हुए विद्यालय के प्रति अपने अनुभव को भी सांझा किया। आयोजन का मुख्यआकर्षण मिस्टर फेयरवेल का खिताब सुजल बैरागी को एवं मिस फेयरवेल दर्शिता सिसौदिया को दिया गया। इसी के साथ मिस्टर ईव आलोक सोनी व मिस ईव तनिषा चौपड़ा का सेशे भी विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद सीनियस को प्रदान किया गया। आयोजन में संस्था प्राचार्य श्री अभिलाष गौतम ने छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है। क्रार्यक्रम का संचालन 11 वी की छात्राओं सुहानी विनायका, उदिशा बाकलीवाल, प्रियल सिसौदिया व अनुराधा डोडिया के द्वारा किया गया। क्रार्यक्रम के अंत में सहभोज हुआ।जानकारी शिक्षक इन्द्रजीत उपाध्याय द्वारा दी गई।