April 26, 2024

सांसद लालवानी के साथ युवाओं और बुजुर्गों ने भी हाथ में थामा तिरंगा

इंदौर। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक एवं पूर्व मंत्री महेंद्र हार्डिया के मार्गदर्शन और युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा के निर्देशन में छत्रसाल मंडल द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया कि छत्रसाल मंडल द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित मैराथन दौड़ में सांसद शंकर लालवानी के साथ ही सैकड़ों भाजपाई युवाओं एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ बुजुर्गों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बुजुर्गों ने भी हाथ में तिरंगा, भगवा और भाजपा का झंडा थामकर दौड़ लगाई। मैराथन दौड़ सुबह 7 बजे से साकेत कॉर्नर से शुरू होकर पलासिया चौराहे पर संपन्न हुई। मैराथन दौड़ में प्रमुख रूप से सांसद लालवानी के अलावा पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार, विज्ञान शास्त्री आदि मौजूद थे।