April 25, 2024

 

इंदौर। जिले के महू में पतंग उड़ाते समय छत से गिर कर 13 साल के बच्चे की मौत हो गई।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि तनिष्क परदेशी (13) शाम को घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान उसका पैर स्लिप हो गया। वह नीचे बाउंड्री पर जा गिरा। लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। बच्चे के शव को पीएम के लिए भिजवाया है।