March 28, 2024

नई दिल्ली। 23 दिसंबर को केरल के कोच्चि में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मिनी आॅक्शन होगा। इसमें 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। पिछली बार हुए मेगा आॅक्शन के बाद इस साल मिनी आॅक्शन होगा। आॅक्शन दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। मिनी आॅक्शन में 405 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें से 132 विदेशी, 273 डोमेस्टिक और 4 एसोसिएट नेशंस के खिलाड़ी होंगे। पिछली बार मेगा आॅक्शन में टीमों के पास 90 करोड़ रुपए का पर्स था। इस बार उन्हें प्लेयर्स पर खर्च करने के लिए 95 करोड़ रुपए मिलेंगे।