April 25, 2024

उज्जैन। मुठभेड़ में घायल कुख्यात बदमाश का 12 दिनों से अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार को छुट्टी होने पर माधवनगर थाना पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से केंद्रीय जेल भैरवगढ़ भेजा गया है।
2 नवंबर की रात विक्रमनगर ब्रिज पर माधवनगर पुलिस की ढांचा भवन में रहने वाले कुख्यात बदमाश अनमोल गुर्जर से मुठभेड़ हुई थी। टीआई मनीष लोधा की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसका साथी फैजान पुलिस की गिरफ्त में आया था। पैर में गोली लगने से बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 12 दिन तक चले उपचार के बाद डॉक्टरों ने बदमाश की अस्पताल से छुट्टी कर दी। मंगलवार को माधवनगर पुलिस उसे थाने लेकर आई और टीआई पर गोली चलाने के मामले में दर्ज प्रकरण हत्या के प्रयास में गिरफ्तारी ली। बदमाश पर कुछ माह पहले डिवाइनवेली स्पा सेंटर में हुई तोड़फोड़ के मामले में भी तलाश थी, उसकी गिरफ्तारी पर 2 हजार का इनाम भी घोषित था। दोनों मामले में उसे दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है।