April 27, 2024

उज्जैन। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी की धर्मपत्नी टीना अंबानी व फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने मंगलवार को महाकाल के दर्शन किए। टीना अंबानी दोपहर में महाकाल मंदिर पहुंची थी। उनके साथ अंबानी परिवार के स्टाफ के लोग भी थे। टीना ने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल की पूजा, अर्चना की और आशीर्वाद लिया। पूजन महाकाल मंदिर के पुरोहित पीयूष चतुवेर्दी, विपुल चतुवेर्दी ने कराया। दर्शन के बाद में मंदिर से रवाना हो गई।
फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पीकर ने भी महाकाल के दर्शन व पूजन किया। दोनों ने गर्भ गृह में साड़ी पहनकर प्रवेश किया तथा भगवान की पूजा, अर्चना संपन्न की। उसके बाद नंदीहाल में आकर भी दर्शन किए। पंडे, पुजारियों ने दोनों सेलिब्रिटी के साथ फोटो भी खिंचवाई।