April 26, 2024

शुजालपुर। सुख समृद्घि व उल्लास का महापर्व दीपावली क्षेत्र भर में सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। नगर में लगभग हर घर और प्रतिष्ठनों पर आकर्षक साज सज्जा की गई थी। नागरिकों ने मुहूर्त अनुसार महालक्ष्मी की पूजा करते हुए सुख समृद्घि की कामना की। नगर में दीपावली के दिनभर बधाईयों का दौर चलता रहा।
नगर सहित अंचलों मे पांच दिवसीय दीपोत्सव पूरे उत्साह व उमंग के साथ मनाया जा रहा है। अमावस्या की काली रात को दीपकों व आतिशबाजियों सहित विद्युत सज्जा ने रोशन रखा। इस पर्व के चलते जहां सुबह धरा पर रंगीन रंगोलिया सजाई गई शाम से देर रात तक आतिशबाजी से आकाश सतरंगी रहा। सुबह से ही इस पर्व को मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर थी। बाजारों में दिनभर खरीदारों की रेलमपेल मची रही। शाम से शुरू हुई आतिशबाजी ने देर रात तक आसमान को रंगबिरंगा बनाए रखा। मुहूर्त के अनुसार माता लक्ष्मी की पूजा के बाद आतिशबाजी करते हुए खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर नगर के देवालयों में भी आकर्षक साज सज्जा की गई थी। प्रतिष्ठान व घरों पर जहा आकर्षक साजसज्जा की गई थी। वही घरों के सामने रंगोली बनाकर लक्ष्मी प्रवेश के लिए अभिन्नदन किया गया। संपूर्ण शहर रोशनी मे नहाया रहा। नगर मे कई स्थानों पर बडी सख्या मे वाहनों को एक साथ खडा कर पुजा अर्चना कि गई। दीपावली के दिन नगर में फु लो की बिक्र ी काफ ी रही। लक्ष्मी पुजा उपरान्त बधाईयों का दोर चलता रहा इस कार्य में आधुनिक मैसजों ने भी दुरियों को कम कर दिया।
मुस्तैद रहा महकमा
देश के इस सबसे बड़े पर्व को क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ बिना विघ्न के मनाया गया। एक और जहां नागरिक दीपावली का उत्साह मना रहे थे। वहीं कई शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी उन व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए थे जिनसे इस पर्व में कोई अड़चन न हो। नगर पालिका का दमकल विभाग तीन दिनों तक लगातार मुस्तैद होकर अपने कार्यालय में सेवाएं देता रहा। इसी प्रकार अधिकांश डीपीओं पर नजर विद्युत कर्मचारी रखे रहे। उधर पुलिस अमला की सक्रियता के साथ क्षैत्र मे मुस्तेद रहा।