अज्ञात वाहन की टक्कर से गर्भवती गौमाता की मौत

ब्यावरा। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम अरनिया के समीप एक अज्ञात वाहन ने गर्भवती गौमाता को टक्कर मार दी जिससे गौमाता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बारिश के मौसम में गौमाता को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उनके खाने पीने की व्यवस्था पर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं है, जिला प्रशासन, नगरीय प्रशासन, नगरपालिका, ग्राम पंचायत आदि के जिम्मेदार अधिकारियों ने गौमाता को सुरक्षित स्थान आवंटित किया।

Author: Dainik Awantika