खाद्य एवं कृषि पर दो सिक्कों का सेट 1971 में जारी

महिदपुर। प्रत्येक वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है जो लोगों को स्वास्थ्यवर्धक आहार के बारे में प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है।इस दिन सन् 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा खाद्य एवं कृषि संगठन की बैठक की गई थी।खाद्य एवं कृषि स्थापना दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर यह सेट जारी हुआ था और इसे पुन: 1971 में भी जारी किया गया था। 52 साल पहले जारी 15 ग्राम के 10 के सिक्के में 80% चांदी और 20% तांबा मिश्रित है। इसी तरह 4.5 ग्राम के 20 पैसे वाले सिक्के में 52% तांबा, 6% एलुमिनियम और 2% जस्ता सम्मिलित है। यह सिक्का सिक्का संग्राहक जवाहर डोसी पीयूष के पास सहेजा हुआ है।ज्ञातव्य है कि इसमें जो 20 पैसे का सिक्का दिखाया जा रहा है,वह तत्समय गला कर इसकी स्वर्ण से मिलती-जुलती आभूषण मनाई गई थी जिनकी चमक कभी फीकी नहीं पड़ी।इन दोनों सिक्कों पर सबके लिए अन्न और इंग्लिश में फूड फॉर आॅल स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।