April 18, 2024

ब्रह्मास्त्र श्योपुर

श्योपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां उफनता नाला पार कर रही एक यात्री बस पानी के बहाव में बह कर पुलिया से पलट गई। पुल पर करीब 2 फीट पानी बह रहा था। बस में करीब 50-55 यात्री सवार थे। जैसे ही बस उफनते नाले में पलटी, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लोग किसी तरह बस के शीशे तोड़कर बाहर निकले। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हुए है, इनमें से 9 यात्रियों को इलाज के लिए विजयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस में फंसे लोगों का रेस्क्यू शुरू किया। इधर लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और विजयपुर एसडीएम नीरज शर्मा मौके पर पहुंचे।