आयरलैंड के पेट्रोल स्टेशन में ब्लास्ट, 10 लोगों की मौत

ब्रह्मास्त्र डबलिन

 

आयरलैंड के डोनेगल में एक गैस स्टेशन में ब्लास्ट हो गया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना 7-8 अक्टूबर की दरमियानी रात को हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया। अब पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की इस हादसे में 10 लोगों ने जान गवां दी। एक अधिकारी डेविड केली ने कहा- नॉर्थवेस्ट आयरलैंड के डोनेगल काउंटी के एक छोटे से गांव क्रीस्लो में एप्पलग्रीन पेट्रोल स्टेशन पर धमाका हुआ। धमाका इतना भयानक था कि आसपास की कुछ इमारतें तबाह हो गईं। साथ ही घटनास्थल पर खड़ी कारें मलबे में तब्दील हो गईं। इसमें 3 महिलाओं, 3 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई।

Author: Dainik Awantika