April 27, 2024

मुंबई। इलेक्ट्रिक स्टूकर की बैटरी में धमाका होने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वसई इलाके की है। धमाके की चपेट में आने से बच्चे का शरीर 70 फीसदी तक जल गया था। स्टूकर में ब्लास्ट की यह घटना 23 सितंबर की रात की है। राम दास नगर में स्थित अपने घर में सब्बीर अंसारी अपनी दादी के साथ हॉल में सो रहा था। बताया जा रहा है कि अंसारी के पिता ने सोने से पहले इलेक्ट्रिक स्टूकर को चार्जिंग के लिए लगाया था।