April 20, 2024

उज्जैन। 10 व 11 अक्टूबर को महाकाल मंदिर में ब्राह्मणों द्वारा महारुद्राभिषेक किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान उज्जैन में करोड़ों रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर होगा।
11 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसका लोकार्पण करने उज्जैन आ रहे हैं। इसकी पूर्व संध्या पर 10 अक्टूबर की शाम को दशहरा मैदान पर पार्श्व गायक सोनू निगम की महाकाल भजन संध्या भी रखी गई है। लोकार्पण से पूर्व उज्जैन में 5 अक्टूबर को निकलने वाली भगवान महाकाल की दशहरे की सवारी के साथ ही शुरू हो जाएंगे। 7 से 11 अक्टूबर तक बड़े सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन होना है। इस पूरे कार्यक्रम को शिव-आराधन नाम दिया गया है। सांस्कृतिक आयोजन शास्त्रीनगर व दशहरा मैदान पर रखे गए हैं।