April 20, 2024

 

इंदौर। इंदौर में मोबाइल पर पति के लिए डाक्टर ढूंढ रही महिला को जालसाजों ने 1 लाख 86 हजार रुपये की चपत लगा दी। आरोपियों ने डाक्टर के अपाइंटमेंट के लिए लिंक भेजी और खाते से रुपये निकल गए।राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने जांच कर प्रकरण दर्ज किया है।
सिलीकान सिटी निवासी कनिका सक्सेना के मुताबिक, पति शैलेंद्र पीथमपुर स्थित एक कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर हैं। 14 जुलाई को पति के उपचार के लिए गूगल पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर के नंबर चर्च कर रही थी। कुछ देर बाद अनजान नंबर से काल आया और कहा कि हड्डी के लिए डाक्टर उपलब्ध करवा रहे हैं। अपाइंटमेंट के लिए मोबाइल पर आई लिंक में मरीज की संपूर्ण जानकारी भर दें। कनिका ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उनके खाते से 1 लाख 86 हजार रुपये निकल गए।