सिवनी में भूकंप के तेज झटके, तड़के 5.20 बजे धम्म की आवाज आई, मकान तक हिल गए

सिवनी। यहां गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। अलसुबह करीब 5.20 मिनट पर धरती कांपी। इसकी तीव्रता अधिक नहीं होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वे घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। तभी धम्म से आवाज आई और मकान हिला। घर का सामान भी हिला। हम तत्काल बाहर आए। बाहर खड़े कुत्ते भी जोर-जोर से भौंकने लगे।

काफी तेज था झटका

लोगों ने भूकंप के तेज झटके आने की बात कही। उन्होंने कहा- काफी तेज झटके महसूस हुए।

यह है यहां भूकंप आने की वजह

सिवनी के साथ छिंदवाड़ा और बालाघाट में जमीन के अंदर चट्‌टानें चूना पत्थर की हैं। इनकी संरचनाएं ऐसी हैं कि जब भी बारिश का पानी इनमें जाता है तो यह चट्‌टानें सिकुड़ जाती हैं। इनके बीच अंदर के छेद बंद हो जाते हैं तो यह धंस जाती हैं। इसी कारण भूकंप के झटके आते हैं। सिवनी में सितंबर 2021 में 14 दिन में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Author: Dainik Awantika