April 20, 2024

उज्जैन। भोपाल से बुधवार को आई महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ की एडीजी ने महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा की और माधवनगर थाने की महिला हेल्प डेस्क के साथ महिला थाने का निरीक्षण किया। बुधवार को भोपाल से महिला सुरक्षा शाखा की एडीजी प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव उज्जैन पहुंची थी। उन्होने पुलिस कंट्रोलरुम पर जिले के महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा बैठक लेकर महिला डेस्क अधिकारियों से चर्चा की। उन्होने महिला संबंधी अपराधों में समयावधि के दौरान अभियोजन पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इस दौरान आईजी संतोषसिंह, डीआईजी अनिलसिंह कुशवाह, एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, एएसपी आकाश भूरिया, सीएसपी आईपीएस विनोद कुमार मीणा सहित सभी अधिकारियों उपस्थित थे। एडीजी श्रीवास्तव ने कहा कि महिला संबंधि अपराधों को लेकर चलाये जा रहे आॅपरेशन मुस्कान, स्वयं सिद्धा, गुड टच, बेड टच अभियान को मुख्यालय स्तर पर चलाने के निर्देश जारी किये। महिला संबंधी अपराधों में तत्काल कार्रवाई कर अभियोजन पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने की बात कहीं। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद उन्होने महिला थाने और माधवनगर थाने की महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण भी किया। मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उन्होने महिला अपराधों को लेकर विटनेक्स प्रोटेक्शन स्क्रीम लागू की गई है। जिसके तहत काम करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये है। महिला संबंधी घरेलू अपराधों को पुलिस नहीं रोक सकती है, लेकिन शासकीय कार्यालयों और शहर में होने वाले महिला अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। उज्जैन पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों को लेकर किया जा रहा कार्य काफी अच्छा है।