April 26, 2024

फिर भी थम नहीं रहा ब्राह्मण समाज में आक्रोश, भाजपा नेता के खिलाफ ज्ञापन, सोशल मीडिया पर छेड़ी जंग, एफआईआर की मांग

भोपाल। भाजपा नेता और गुंडा प्रीतम लोधी के खिलाफ ब्राह्मण समाज में उबाल आ गया है। प्रीतम लोधी ने एक कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के कथावाचकों, पंडितों और ब्राह्मण समाज के लोगों के चरित्र पर हमला किया। प्रीतम लोधी के इस बयान के बाद भाजपा ने दूरियां बनाते हुए लोधी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा के निष्कासन के बाद भी ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश बना हुआ है। समाज के लोग लगातार सोशल मीडिया पर प्रीतम लोधी के खिलाफ जंग छेड़े हुए हैं। बता दें, प्रीतम लोधी अपराधिक प्रवृत्ति का ( गुंडा ) है और कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है। भिंड में ब्राह्मण समाज ने एफआईआर की मांग की है। गौरतलब है कि प्रीतम लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का रिश्तेदार है।
ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष बाबा भगवान दास के नेतृत्व में भिंड पुलिस अधीक्षक के नाम दिए ज्ञापन के माध्यम से ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकजुट होकर बताया कि बीते रोज शिवपुरी जिले के खरे में भाजपा नेता प्रीतम लोधी द्वारा अपने भाषणों में मंच से ब्राह्मणों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।
ब्राह्मण समाज ने रोष व्यक्त करते हुए ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रीतम लोधी ने समाज में भेदभाव करके जाति विशेष के लोगों को अपमान करने का काम किया है,।

 

 

लोधी के खिलाफ इंदौर में भी महिलाओं का प्रदर्शन

विधायक संजय शुक्ला ने कहा- सख्त कार्रवाई हो भाजपा भी माफी मांगे

इंदौर। सर्वब्राह्मण समाज के संयोजक और विधायक संजय शुक्ला ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रीतम लोधी ने ब्राह्मणों के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर न सिर्फ ब्राह्मणों का अपमान किया, बल्कि माताओं-बहनों का भी अपमान किया है। प्रीतम लोधी जैसे नेता राजनीति के साथ ही पूरे समाज पर कलंक हैं। भाजपा सरकार को ब्राह्मण समाज कभी माफ नहीं करेगा। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जया तिवारी के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रीतम लोधी के खिलाफ प्रदर्शन कर कहा कि भाजपा को भी ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी चाहिए।