इंदौर-खंडवा मार्ग पर मोरटक्का पुल पर यातायात रोका, नर्मदा खतरे के निशान के आसपास , इंदिरा सागर व ओंकारेश्वर बांध के गेट खोले
![](https://www.awantika.com/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-17-at-10.54.25-AM.jpeg)
इंदौर। इंदौर-खंडवा रोड स्थित मोरटक्का पुल से आवागमन बन्द कर दिया गया है। इंदिरासागर व ओंकारेश्वर बांध के गेट खोलने के बाद खण्डवा जिले में हाई अलर्ट जारी किया। बड़वाह और खेड़ीघाट के आसपास नर्मदा खतरे के निशान के करीब बह रही है।
डाउन स्ट्रीम एरिया रहने वाले लोगों को रेस्क्यू करने के निर्देश दिए गए हैं। मोरटक्का पुल से आवागमन बन्द कर दिया गया है। इस वजह से लंबा जाम लग गया है। हालांकि बड़े वाहनों को डायवर्ट कर दूसरी ओर से भेजा जा रहा है लेकिन बड़वाह और मोरटक्का दोनों ही तरफ अभी भी लंबा जाम लगा हुआ है। प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के साथ तमाम परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं।