April 30, 2024

ब्रह्मास्त्र करौली
राजस्थान में एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। महिला की शादी के 7 साल बीत चुके थे। लेकिन अब तक यह महिला मां नहीं बन सकी थीं। कई डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद महिला ने सोमवार को एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया। घर में बरसों बाद किलकारियां गूंजने से खुशी का माहौल था। लेकिन जश्न का यह माहौल जल्द ही मातम में तब्दील हो गया। जानकारी के मुताबिक, महिला के किसी भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका है।